वो तो खुदा है, मिल जायेगा.......
खुद में जो खुदा है, उसका
इंतजार होना चाहिए।
न दिल लगे, तो ऐतबार होना
चाहिए।
ईश्वर का डंका बजाने से क्या
फायदा ?
गर अच्छाई न, खुद में देख
पाएँ।
तो इंसा क्या पाएगा ?
खुद में भी भलाई है, उसका
चिन्ह पाया करो।
ईश्वर को शब्दों से नहीं , दिल से
लुभाया करो।
अच्छाइयों में ईश्वर को, थोड़ा
बसाया करो।
यकीं है मुझे, जैसे मिला मुझे
मेरा ईश्वर।
तुम्हें भी, मिल जायेगा।
मिल जायेगा।
Manu Keshri

Comments
Post a Comment